फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   As soon as the strike was done, the sanitation workers got their salaries stalled for two months in two hours.

हड़ताल करते ही सफाई कर्मियों को दो माह से रुका वेतन दो घंटे में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
As soon as the strike was done, the sanitation workers got their salaries stalled for two months in two hours.
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार को दो माह से वेतन न मिलने के चलते हड़ताल पर चले गए। नगर परिषद में नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होना था लेकिन उससे तीन घंटे पहले सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नप अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया और मनाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी वेतन जारी करने की मांग पर अड़े रहे। नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी ने मुख्यालय में इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की और वेतन जारी करने की अनुमति मांगी। नगर निकाय से अनुमति मिलने के बाद ईओ ने अकाउंट ब्रांच को चेक तैयार करने के आदेश जारी किए। दो से तीन दिन में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। सैलरी चेक तैयार होने के आश्वासन के बाद कर्मचारी माने और धरना खत्म हुआ। हड़ताल शुरू करने के दो घंटे बाद ही सैलरी चेक जारी हो गया।
विज्ञापन

शहर में लगे कचरे के ढेर, शाम को हुई सफाई
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कचरे के ढेर लग गए और सफाई नहीं हुई। डंपिंग प्वाइंट से कचरा नहीं उठाया गया। रविवार को छुट्टी होने और सोमवार को कर्मचारियों हड़ताल पर जाने से करीब 80 टन कचरा जमा हो गया। शाम की शिफ्ट में कर्मचारियों ने डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका रोल पर हुए कर्मचारी, वेतन की अनुमति नहीं दी
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर किया गया है। पहले इन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की तैयारी थी लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते नहीं किया गया। लेकिन पालिका रोल पर लेने के बाद भी पत्र जारी नहीं हुआ। इसके चलते कर्मचारियों का वेतन नगर परिषद ने जारी नहीं किया।

मुख्यालय में उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद सैलरी का चेक तैयार करवा दिया गया है। जल्द ही कर्मचारियों को सैलरी जारी हो जाएगी। अनुमति न मिलने के कारण सैलरी जारी नहीं करवा पाए थे।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed