{"_id":"63f65289d05b884be60d77ec","slug":"as-many-as-1213-students-appeared-for-the-level-2-exam-at-three-centres-in-the-district-fatehabad-news-c-21-1-62990-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में तीन केंद्रों पर 1213 छात्रों ने दी बुनियाद योजना की लेवल दो की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में तीन केंद्रों पर 1213 छात्रों ने दी बुनियाद योजना की लेवल दो की परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद में बुनियाद योजना के तहत प्रवेश परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से बुधवार को बुनियाद योजना को लेकर लेवल दो की परीक्षा ली गई। जिले के तीन केंद्रों पर 95.96 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगा।
शिक्षा विभाग ने बुनियाद योजना को लेकर लेवल एक की परीक्षा ली थी। इसमें 1264 छात्र पास हुए थे। इसमें पास हुए छात्रों की लेवल दो की परीक्षा ली गई है। जिला मुख्यालय पर ही बनाए गए केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में 1264 छात्रों में से 1213 छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 51 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र कुल छात्र परीक्षा देने पहुंचे अनुपस्थित
मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल 423 418 5
कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल 416 406 10
कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोड़िया खेड़ा 425 389 36
बुनियाद योजना के लिए 4576 छात्रों ने किया था आवेदन
बुनियाद योजना को लेकर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले आठवीं कक्षा के छात्रों से आवेदन मांगे गए थे। जिले से 4576 छात्रों ने आवेदन किए और 4194 छात्रों ने बुनियाद लेवल एक की परीक्षा दी थी। इसमें से 1264 छात्रों ने ये परीक्षा पास की और अब 1213 छात्रों ने लेवल दो की परीक्षा दी है। मेरिट में आने वाले छात्रों को फतेहाबाद, टोहाना और भूना के केंद्रों पर कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
कोट
बुनियाद योजना को लेकर लेवल दो की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 95 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी है। इसका परिणाम 27 फरवरी तक जारी हो सकता है।
-मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ