फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arya Samaj's four-day Rigveda Parayan Yagya concludes

Fatehabad News: आर्य समाज के चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's four-day Rigveda Parayan Yagya concludes
फतेहाबाद में यज्ञ में भाग लेते आर्य समाज के सदस्य
फतेहाबाद। आर्य समाज की ओर से सुंदरनगर स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित चार दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का समापन ऋषि बोधोत्सव के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में आचार्य पवनवीर, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश ब्रह्मा रहे वहीं प्रताप शास्त्री व दीपक शास्त्री ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया।
विज्ञापन


यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य पवनवीर ने कहा कि हमारे जीवन में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसी दिन स्वामी दयानंद सरस्वती को बोध हुआ था और वह अपने जीवन में सच्चे शिव को प्राप्त करने के लिए समर्पित हो गए। उन्होंने 1875 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना करके 19वीं शताब्दी में समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों, पाखंड व अंधविश्वास का विरोध करते हुए समाज में जागृति लाने का प्रयास किया। ऋग्वेद पारायणयज्ञ में राजेंद्र चौधरी काका सपत्नीक यज्ञमान बने वहीं आर्य समाज के पूर्व प्रधान बंसीलाल आर्य, वर्तमान प्रधान अरुण ग्रोवर, सचिव डॉ. राजवीर शास्त्री, सतीश चौधरी, सुरेश रेहलन व मा. रोशन लाल गोदारा ने भी सपत्नीक यज्ञ में यज्ञमान बनकर आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed