फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Artisans absconded with gold

कारीगर सोना लेकर फरार

Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Artisans absconded with gold
शहर के शादी राम देसी घी वाली गली स्थित कुबेर ज्वैलर्स से कारीगर 66.660 ग्राम सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में शहर पुलिस ने ज्वैलर्स गुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह की शिकायत पर आरोपी कारीगर पश्चिम बंगाल के चंद्रकरोना के खुर्शीकलां हाल ठाकर बस्ती निवासी राकेश खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अरविंद सिंह ने बताया कि उसकी कुबेर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पिछले चार माह से राकेश खान दुकान पर जेवरात बनाने का काम कर रहा था। 11 जनवरी शाम को दुकान से जेवर बनाने के लिए आरोपी को 66 ग्राम 660 मिलीग्राम सोना दिया था। अगले दिन आरोपी दुकान पर जेवर बनाने के लिए आया लेकिन 11 बजे दुकान से सोना लेकर फरार हो गया। आरोपी को कई बार फोन किया लेकिन बंद मिला। आरोप है कि दिल्ली निवासी वर्जन ने आरोपी को जेवरात बनाने के लिए रखवाया था। उससे आरोपी के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल शहर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed