फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrivals of Basmati and Parmal rice have increased, but there is not enough space in the markets.

Fatehabad News: बासमती व परमल धान की आवक में आई तेजी

Mon, 27 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrivals of Basmati and Parmal rice have increased, but there is not enough space in the markets.
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में आवक बढ़ने से धान की ढेरियों से अटी मंडी। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में पिछले कई दिनों से बासमती धान की आवक में वृद्धि दर्ज की गई है। रोजाना औसतन 25 क्विंटल बासमती धान मंडियों में पहुंच रहा है। वहीं सरकारी खरीद परमल धान की रोजाना 60 हजार क्विंटल की आवक हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में अनाज मंडियों में अधिक धान आने के कारण किसानों को ट्रैक्टर ले जाने के पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। परमल धान की कटाई का काम लगभग अंतिम चरण में है, किसानों ने अपनी 80 फीसदी फसल की कटाई पूरी कर ली है और यह काम कुछ दिन और जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन बासमती धान की कटाई का काम अभी शुरू हुआ है। इससे अगले करीब एक महीने तक इसकी कटाई का काम रहेगा। जबकि अनाज मंडियों में आवक मार्च तक जारी रहेगी
विज्ञापन

अनाज मंडियों में सरकारी खरीद और उठान की स्थिति : जिले में अभी तक धान की कुल सरकारी खरीद 85,27,680 क्विंटल की जा चुकी है। इसमें से 1,68,068 क्विंटल बासमती धान की खरीद हुई है। खरीद के मुकाबले उठान में तेजी आई है। अब तक कुल 70,44,000 क्विंटल धान का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का 82.60 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के कारण अनाज मंडियों में अभी भी 14,83,680 क्विंटल धान का उठान होना बाकी है। किसानों ने बताया की आवक बढ़ने के साथ-साथ उठान के गाड़ियों और मजदूरों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए ताकि अनाज रखने में परेशानी ना हो।

---

एजेंसियों की ओर से की गई धान की खरीद

खरीद एजेंसी-उठान ( डाटा प्रति क्विंटल में )

हैफेड़-2714610- 227480

खाद्य आपूर्ति निगम- 3257600- 2505600

वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन-2555470- 2213490

:: अनाज मंडी में धान की खरीद का काम जाेरों पर है। आवक में आई तेजी के बाद उठान में तेजी लाई गई है। परमल धान की आवक धीरे-धीरे कम होने लगी है। जबकि बासमती की खरीद में तेजी आई है।

- यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed