{"_id":"64ff582bb5a95646fd041127","slug":"arrival-of-millet-started-in-grain-market-49-quintals-bought-in-bhattu-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-5299-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाज मंडी में शुरू हुई बाजरे की आवक, भट्टू में खरीदा 49 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाज मंडी में शुरू हुई बाजरे की आवक, भट्टू में खरीदा 49 क्विंटल
Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भट्टू मंडी में बाजरे की फसल को बोरी में भरते मजदूर।
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में बाजरे की आवक शुरू हो गई है। फिलहाल भट्टू मंडी से इसकी शुरुआत हो गई है। अब तक भट्टू मंडी में 49 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। हालांकि सरकारी रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल हैं, लेकिन किसानों को प्राइवेट स्तर पर बेचने पर 300 से 400 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आढ़ती प्राइवेट खरीद में 2100 रुपये तक ही भाव लगा रहे हैं। इसके अलावा मूंगफली की ढेरियां भी अनाज मंडी में लगने लगी हैं। जिले में बाजरे की फसल सबसे अधिक भट्टू क्षेत्र में ही होती है। इसके अलावा राजस्थान के बॉर्डर के साथ लगते गांवों के किसान भी बाजरे की फसल फतेहाबाद जिले में ही लेकर आते हैं।
एक अक्तूबर से होगी सरकारी खरीद शुरू
अभी तक बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के मुताबिक एक अक्तूबर से अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। अभी सरकारी स्तर पर खरीद शुरू होने में 15 दिन से भी अधिक समय बाकी है। ऐसे में जल्दी फसल लेकर आने वाले किसानों को प्राइवेट स्तर पर ही फसल बेचनी पड़ रही है। किसान राजेश कुमार, बलवान सिंह, दिनेश कुमार, रविंद्र सिंह आदि ने बताया कि अगले सप्ताह तक बाजरे की आवक और तेज होगी।
विज्ञापन
मूंगफली का भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक
जिले में मूंगफली का भाव फिलहाल 6500 रुपये प्रति क्विंटल लग रहा है। मूंगफली की क्वालिटी की हिसाब से उसके रेट में कटौती भी हो रही है। जो ज्यादा अच्छी क्वालिटी की मूंगफली नहीं है, उसका रेट छह हजार रुपये तक भी लग रहा है।
भट्टू मंडी में अब तक 49 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। किसान बाजरे के अलावा मूंगफली की फसल लेकर भी आ रहे हैं। बाजरे का सरकारी रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
-महावीर सैनी, सचिव, मार्केट कमेटी भट्टू कलां