{"_id":"5e03a3b08ebc3e87a413f703","slug":"arrival-of-home-minister-departments-engaged-in-preparation-anil-viz-fatehabad-fatehabad-news-rtk534141145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अनिल विज के आगमन की सूचना पर तैयारियों में जुटे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अनिल विज के आगमन की सूचना पर तैयारियों में जुटे विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में सफाइ करते कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गृहमंत्री अनिल विज के वीरवार शाम को जिला मुख्यालय में पहुंचने की सूचना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। अनिल विज शुक्रवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे और इससे पहले वीरवार रात को जिला मुख्यालय में रुकने की चर्चा है। इसके चलते बुधवार को स्वास्थ्य, पुलिस विभाग और नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी फाइलें निपटाने में जुटे रहे। इसके अलावा सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल पिछले दिनों गृह मंत्री अनिल विज से चंडीगढ़ में मिलकर आए थे, इस दौरान विज ने मीटिंग से पहले फतेहाबाद में रुकने को कहा था। इसको लेकर अब संभावना है कि अनिल विज वीरवार रात को फतेहाबाद में रुक सकते हैं और इस दौरान तीनों विभागों का निरीक्षण कर सकते हैं।
बुधवार नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी सफाई करने में जुटे रहे। इमरजेंसी वार्ड में फर्श धोया गया वहीं सभी वार्डों में विशेष रूप से सफाई की गई। नगर परिषद में बुधवार को दिन भर फाइलें निपटाने में लगे रहे। खुद प्रधान ने नप में सफाई करवाई। इस दौरान अकाउंट कार्यालय भी खुला रहा, इसके अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। थानों में भी बुधवार को पुलिस कर्मी सफाई करवाते दिखे। इसके अलावा अधिकारी भी फाइलें निपटाने में लगे हुए थे।
--------
पिछले दिनों मेरी गृह मंत्री के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि वह सिरसा मीटिंग में जाने पहले यहां रुकेंगे। उन्हें यहां की बिगड़ी व्यवस्था के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन
- दर्शन नागपाल प्रधान, नगर परिषद