{"_id":"6acd12684e70fb90aa063744","slug":"arrival-of-225-lakh-quintals-of-paddy-at-bhuna-mandi-43309-quintals-procured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-162820-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना मंडी में 2.25 लाख क्विंटल धान की आवक, 43,309 क्विंटल की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना मंडी में 2.25 लाख क्विंटल धान की आवक, 43,309 क्विंटल की खरीद
Mon, 12 Oct 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
भूना। अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेते समय किसानों व व्यापारियों से बातचीत करते जिला परिषद
भूना। अनाज मंडी में अब तक 2 लाख 25 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 43,309 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिला परिषद फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान सीईओ ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया, मंडी की व्यवस्थाओं और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड की ओर से धान की खरीद की जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार धान में नमी की मात्रा सही मिलने पर तुरंत खरीद की जाती है। इससे किसानों को फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता।
-- -- -
पोर्टल पर सत्यापन के बाद जारी हो रहे गेट पास
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ डिजिटल गिरदावरी के माध्यम से फसल के रकबे का मिलान किया जाता है। रिकॉर्ड सही पाए जाने के बाद ही गेट पास जारी किए जाते हैं। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश के लिए ऑनलाइन टोकन और गेट पास की व्यवस्था लागू की गई है।