फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   arrest with drug, heroine, mc brother, arrest, case, fatehabad

254 ग्राम चिट्टा और एक लाख की नकदी सहित पार्षद का भाई काबू

Thu, 31 Oct 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
arrest with drug, heroine, mc brother, arrest, case, fatehabad
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने वीरवार शाम ठाकर बस्ती में एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ काबू किया है। युवक की पहचान पार्षद राजेश जांगड़ा का भाई कुलवंत जांगड़ा के रूप में हुई है और उसके कब्जे से 254 ग्राम चिट्टा और एक लाख की नकदी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए चिट्टे की कीमत 15-20 लाख के आसपास बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुलवंत बार-बार एक वरिष्ठ बीजेपी नेता का नाम लेकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रविश कुमार को जानकारी मिली थी कि कुलवंत ठाकर बस्ती में किसी को चिट्टा सप्लाई करने की तैयारी में है। इसके बाद उन्होंने एक विशेष टीम बनाई जिसमें उनके अलावा एएसआई महावीर सिंह, एचसी विनोद कुमार को शामिल किया गया। इसके बाद इस विशेष टीम ने ठाकर बस्ती में अपना जाल बिछाया और जैसे ही कुलवंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर ठाकर बस्ती से गुजरा तो पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। इसके बाद पुलिस टीम ने जब उसकी स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें से 254 ग्राम चिट्टा और एक लाख की नकदी बरामद हुई। पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी युवक वीरवार को ही ये माल दिल्ली से लेकर आया था और वो इस चिट्टे को किसे सप्लाई करना था, इसकी जांच में स्पेशल पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed