{"_id":"5e7f77558ebc3e72c44587bd","slug":"arrange-for-migrant-laborers-to-stay-in-school-and-dharamshala-fatehabad-news-rtk5487081150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को स्कूलों-धर्मशालाओं में ठहराए प्रशासन : राजीव रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को स्कूलों-धर्मशालाओं में ठहराए प्रशासन : राजीव रंजन
विज्ञापन
जिले में अन्य राज्यों से आए मजदूरों को स्कूल, धर्मशाला आदि स्थानों पर राहत शिविर बनाकर ठहराया जाए और यह भी विशेष ध्यान रखा जाए कि उनमें सामुदायिक दूरी बनी रहे। विदेशों से आने वाले नागरिकों की सूची तैयार करे ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके। ये निर्देश पर्यटन विभाग हरियाणा के महानिदेशक राजीव रंजन ने लघु सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते दिए। राजीव रंजन को कोविड-19 के लिए जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक ने कहा कि किसी भी विभाग में 31 मार्च तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और अगर विभागाध्यक्ष उनकी सेवाओं को निरंतर जारी रखना चाहते हैं तो उनका मामला अपने मुख्यालय को भिजवाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर विभाग में कर्मियों की कमी या जरूरत है तो वे सेवानिवृत्त डाक्टरों और प्रशिक्षित कर्मियों को कम से कम तीन माह की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर रखे।
महानिदेशक राजीव रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी गांवों और ढ़ाणियों में भी सोशल दूरी बनाए रखने पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करे। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण लगातार फील्ड में रहें। जिला में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिला में अब तक 1900 गरीब, मजदूरों व जरूरतमंदों की पहचान की गई है जिन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला के गांव ढाबी खुर्द में एक युवक को क्वारंटाइन करने के बावजूद आदेशों की पालना न करने पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इस अवसर पर एडीसी अजय चोपड़ा, सीटीएम अनुभव मेहता, एसडीएम संजय बिश्रोई, सुरेंद्र कुमार बेनीवाल, नवीन कुमार, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।