फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Armed youths entered a house in Hasanga village and attacked

Fatehabad News: गांव हसंगा में हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर किया हमला

Fri, 29 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Armed youths entered a house in Hasanga village and attacked
भूना। गांव हसंगा में हुए हमले में घायल युवक व अन्य
भूना। हसंगा गांव में वीरवार देर रात अनुसूचित जाति परिवार की नाबालिग बेटी को अगवा करने की कोशिश और नशे में धुत हथियारबंद युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में परिवार की बुजुर्ग महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में कृष्णा देवी (72), हैप्पी (22), आशा (16) और अभिनव (11) शामिल हैं। हमलावर चार बाइक और एक कार में सवार होकर आए थे। इनकी संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से नाबालिग को इनके चंगुल से छुड़वा लिया गया। हमलावर नाबालिग को उठाकर ले गए थे। जब ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपी बच्ची को स्कूल के पास फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


-

ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान सुखलमपुर गांव के राहुल उर्फ दिलावर, अनिल, सचिन, राहुल सहित 8 अज्ञात युवकों के रूप में की है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भूना सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी, लेकिन उसमें अगवा करने का जिक्र नहीं था। पुलिस पीड़ितों के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed