{"_id":"6ae6326d050ccaa19601842e","slug":"apprehension-of-adulteration-during-diwali-food-safety-team-collects-12-samples-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163982-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दीपावली पर मिलावट की आशंका खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 12 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दीपावली पर मिलावट की आशंका खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 12 नमूने
Sat, 31 Oct 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रतिया। मिठाई की दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिखते हुए फूड सेफ्टी अधिकारी रवि कुमार एवं उ
रतिया। दिवाली पर मिठाइयों की खरीद बढ़ने के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका के बीच बाजार में जांच तेज कर दी है। फूड सेफ्टी अधिकारी रवि कुमार राठी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को आठ दुकानों से 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
टीम ने डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर, देसी घी और मिश्रित दूध के एक-एक नमूने लिए। वहीं मिठाई की दुकानों से खोया बर्फी के तीन, खोया पेड़ा का एक, रसगुल्ले के दो, मिल्क केक का एक, स्पंज रसगुल्ले का एक और काजू कतली का एक नमूना एकत्रित किया। सभी 12 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फूड सेफ्टी अधिकारी रवि कुमार राठी ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने टोहाना रोड पर दो, बुढलाडा रोड पर तीन, फतेहाबाद रोड पर दो और मुख्य बाजार में एक दुकान की जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान दूध, पनीर, घी और खोया से तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
राठी ने बताया कि सभी 12 नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। किसी भी नमूने में मिलावट या अन्य अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच जारी रहेगी।