फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   appointment

टोहाना के भाजपा नेता कामराज शर्मा बने सेंसर बोर्ड के सदस्य

Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद) Updated Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
appointment
भाजपा नेता कामराज शर्मा को सरकार की केंद्रीय
विज्ञापन
फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। कामराज शर्मा को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ, जिसके बाद से शर्मा के घर खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कामराज शर्मा के नाम की सिफारिश केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से कर कामराज शर्मा को सदस्य बनाए जाने को कहा था। इस पर केंद्र सरकार ने शर्मा को प्रमाणपत्र भेजकर उन्हें सेंसर बोर्ड का सदस्य नियुक्त कर लिया है।

बता दें कि शर्मा टोहाना भाजपा के सक्रिय नेता हैं तथा भाजपा के शहरी मंडल के अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। कामराज शर्मा ने बताया कि 1985 में शहर के सरकारी आईजी कॉलेज से ग्रेजुएशन की। कॉलेज के दिनों में वह थिऐटर में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा कि समाज को अच्छा संदेश देने वाली फिल्में ही प्रसारित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed