{"_id":"68939601a2c13cc14f0eeb0f","slug":"apply-till-15th-for-admission-in-ma-psychology-in-ignou-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138102-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इग्नू में एमए साइकोलॉजी में दाखिले के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इग्नू में एमए साइकोलॉजी में दाखिले के लिए 15 तक करें आवेदन
Wed, 06 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हमारे जीवन में दिन-प्रतिदिन बढ़ते तनाव के कारण आजकल मनोवैज्ञानिकों की मांग काफी बढ़ रही है। इग्नू स्टडी सेंटर में एमए साइकोलॉजी विषय संचालित है। इग्नू से जुलाई 2025 सत्र में एमए साइकोलॉजी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त तक अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
यह बात चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 1031 के कोऑर्डिनेटर डॉ. गुरनाम चंद ने कही। उन्होंने बताया कि 12वीं और अधिकांश विश्वविद्यालयों में बीए स्तर पर मनोविज्ञान विषय पढ़ाया जाता है। स्नातक के बाद विद्यार्थी मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री की पढ़ाई कर सकता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) स्नातकोत्तर स्तर पर मनोविज्ञान में एमए करवाती है जिसकी फीस 20 हजार रुपये है। विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये जमा करनी है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष और अधिकतम अवधि 4 वर्ष है। कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है।