{"_id":"684329868d6a1781d70b51d1","slug":"applications-for-admission-in-iti-started-help-desks-were-created-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135075-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए शुरू हुए आवेदन, बनाए गए हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए शुरू हुए आवेदन, बनाए गए हेल्प डेस्क
Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
जाखल के तलवाड़ा आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करते हुए विद्यार्थीस्त्रोत आईटीआई
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले लेने के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की पांच सरकारी और 15 निजी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी।
जिले की सरकारी आईटीआई को अभी तक नई ट्रेड नहीं मिली है। हालांकि जाखल के तलवाड़ा आईटीआई को ड्रेस और फायर सेफ्टी ट्रेड मिलने की उम्मीद है। आईटीआई तलवाड़ा प्रबंधन की तरफ से मांग भेजी गई है। हालांकि यहां पर पहले से ही 9 ट्रेड चल रही हैं। अधिकारियों की माने तो ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर 6 से 20 जून तक किए जा सकेंगे।
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। भोड़िया खेड़ा आईटीआई में सबसे ज्यादा 600 सीटें है। कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद स्नातक और बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले की आईटीआई में पहले दिन करीब 20 से 25 आवेदन आए।
विज्ञापन
-
आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की रहेगी जरूरत
दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी इत्यादि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन प्रतियां दाखिला फार्म में आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होगी। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास निजी ईमेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र व आधार नंबर होना अनिवार्य है तथा ऐसे अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
-
आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाने के दिए निर्देश
जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को उपायुक्त मनदीप कौर ने निर्देश दिए है कि वे दाखिले के लिए संबंधित संस्थान में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करें ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो सके।
-
ये है आईटीआई में सीटें
आईटीआई व्यवसाय सीटें
राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा 18 600
राजकीय आईटीआई भिरड़ाना 10 260
राजकीय आईटीआई (महिला) टोहाना 6 180
राजकीय आईटीआई टोहाना 16 560
राजकीय आईटीआई तलवाड़ा 9 200
-
आईटीआई तलवाड़ा में दो नई ट्रेड शुरू करने को लेकर मुख्यालय से मांग की गई है, उम्मीद है जल्द नई ट्रेड मिल जाएंगी।
- राम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई तलवाड़ा
-
आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं।
- रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई भोड़िया खेड़ा।