{"_id":"6431a8ffbbbb0d0553059da6","slug":"apart-from-it-cell-bjp-is-preparing-a-separate-team-from-instagram-to-facebook-fatehabad-news-c-21-1-101780-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आईटी सेल के अलावा इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक की अलग टीम तैयार कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आईटी सेल के अलावा इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक की अलग टीम तैयार कर रही भाजपा
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में सोशल मीडिया विभाग की टीम के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही भाजपा अपनी सोशल मीडिया की टीम को मजबूत करने में जुट गई है। इस बार आईटी सेल के अलावा सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म की अलग टीम बनाई जा रही है। यानी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर का अलग-अलग प्रभारी बना दिया गया है। हर प्रभारी को सिर्फ उसे सौंपे गए प्लेटफार्म पर ही पार्टी का प्रचार करना व करवाना है।
सोशल मीडिया विभाग अलग से बनाकर उनके जिला से लेकर मंडल प्रमुख बना दिए गए हैं। हर 15 दिन में सोशल मीडिया विभाग की बैठक हो रही है, जिसमें लोकसभा प्रभारी निर्देश देकर जाते हैं। इस समय फतेहाबाद जिले में सोशल मीडिया विभाग में 60 से 65 कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। इस विभाग के जिला प्रमुख का दायित्व जगदीप मोंगा को दिया गया है। इन कार्यकर्ताओं के पास स्मार्टफोन हैं, जिनमें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म डाउनलोड हैं। बैठकों में फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप व ट्विटर तक पर कार्यकर्ताओं को लगातार पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा इन प्लेटफार्म पर बने पार्टी के जिला स्तर के पेज को भी प्रमोट करने पर जोर दिया जाता है। संवाद
हर रोज तैयार होती हैं योजनाओं व बयानों की पोस्ट
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काम कर रही टीमें हर रोज भाजपा सरकार की योजनाओं और प्रमुख नेताओं के बयानों की पोस्ट तैयार करती है। इन पोस्ट को व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिये सोशल मीडिया विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं तक भेजा जाता है। बाद में वह कार्यकर्ता आगे से आगे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं तक पोस्ट शेयर करते हैं। इस तरह आम सोशल मीडिया यूजर तक इन पोस्ट को पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
कोट
आज के दौर में सोशल मीडिया का बड़ा महत्व है। इसलिए पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया हुआ है। इससे हम सरकार व पार्टी की योजनाओं व विचारधारा को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
-संदीप आजाद, हिसार व सिरसा लोकसभा प्रभारी, सोशल मीडिया विभाग, भाजपा