फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti-encroachment drive was launched, shopkeepers protested

Fatehabad News: नगरपालिका ने एक बार फिर शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने जताया विरोध

Thu, 28 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive was launched, shopkeepers protested
रतिया में अतिक्रमण हटवा रहे नगरपालिका कर्मचारियों से नोकझोक करते दुकानदार।
रतिया। नगरपालिका प्रशासन द्वारा बार-बार दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी देने के बावजूद मान नहीं रहे हैं। ऐसे में बुधवार दोपहर बाद पुलिस टीम के साथ नगरपालिका कर्मचारियों ने शहर के मेन बाजार, टोहाना रोड, भगत सिंह चौक, संजय गांधी चौक, बुढलाडा रोड पर विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। हालांकि, नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान की इस कार्रवाई का मेन बाजार के दुकानदार ने विरोध भी किया। जब नगरपालिका कर्मचारी बाजार में पुराने पशु अस्पताल के आसपास दुकानों का सामान उठा रहे थे तो वहां के दुकानदार नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे आ गए और विरोध जताने लगे। जिस पर कर्मचारियों और दुकानदारों में बहस हो गई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने बीच बचाव करके दुकानदार को वहां से हटाया। इसके बाद कर्मचारी दुकानों का सामान उठाकर नगरपालिका कार्यालय चले गए। वहीं, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह की अगुवाई में आई टीम ने शहर के बुढलाडा रोड पर एक दुकानदार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ दुकानदार द्वारा बेचे जा रहे लिफाफे भी जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि टीम ने मुख्य बाजार के अलावा टोहाना रोड के बाजारों में अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान करीब 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। दुकानदारों के विरोध की जानकारी नगरपालिका सचिव को दी गई है। वीरवार को इस विषय में आगामी कार्रवाई करेंगे। वहीं यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed