फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti-drug march carried the message of fighting against evils

Fatehabad News: बुराइयों के खिलाफ लड़ने का दिया संदेश

Fri, 29 Aug 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-drug march carried the message of fighting against evils
फतेहाबाद में महाश​क्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में नशे के ​खिलाफ निकाली गई यात्रा में शामिल
फतेहाबाद। महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को शहर में नशे के खिलाफ यात्रा निकाली गई। इसमें 60 संस्थाओं सहित कई गांवों के ग्रामीण भी शामिल हुए। यहां तक महिलाएं भी नशे के खिलाफ आगे आई और यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

यह यात्रा पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर, फव्वारा चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक, वाल्मीकि चौक, गुरुनानक पुरा मोहल्ला होते हुए रतिया चुंगी पर समाप्त हुई। ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मकसद समाज के लोगों को एकजुट होकर बुराइयों के खिलाफ लड़ने का संदेश देना रहा।
विज्ञापन

यात्रा के समापन पर ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ संदेश देना ही नहीं, बल्कि नशा तस्करों को सीधी चेतावनी देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले को आज नशे के कारण जिन नामों से पुकारा जाता है, वह शर्मनाक है। हमें मिलकर इसे बदलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई नशा छोड़ना चाहता है और उसे चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है, तो ट्रस्ट उसकी हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed