{"_id":"67ddaf2b067efc7d82034697","slug":"another-accused-arrested-in-mustard-truck-theft-case-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131059-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरसों से भरे ट्रक चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरसों से भरे ट्रक चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। पुलिस ने लाखों की सरसों से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस संबंध में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
अभी मुख्य आरोपी राजाराम पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़े गए युवक की पहचान दाऊद खान निवासी चिड़िया गांधी, हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात फरवरी को भट्टूकलां निवासी सीताराम की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने सीएमएस गोदाम भट्टू से अपनी गाड़ी में 765 कट्टे सरसों के लोड किए थे। इनका वजन 351 क्विंटल से अधिक था और कीमत करीब 20 लाख रुपये थी।
उसने गाड़ी अनाज मंडी भट्टू में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह अनाज मंडी में गया था तो उसने देखा कि वहां से उसकी सरसों से भरी गाड़ी गायब थी। इस पर उसने इस बारे पुलिस को सूचना दी। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पांच आरोपियों को पुलिस ने मौके पर चोरी किए गए ट्रक व ट्रैक्टर और सरसों के बैग सहित गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सहित दो लोग मौके से भाग हो गए थे।