{"_id":"69a5cedbe88f308aba095b32","slug":"announcement-of-modern-sports-stadium-and-mini-training-center-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149553-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में आधुनिक खेल स्टेडियम और लघु प्रशिक्षण केंद्र की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में आधुनिक खेल स्टेडियम और लघु प्रशिक्षण केंद्र की घोषणा
Mon, 02 Mar 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के खेल मैदान मे चल रहा ट्रैक का निर्माण कार्य।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने बजट में जिले के खेल क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत जिले में नए आधुनिक खेल स्टेडियम और एक लघु प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह निर्णय युवाओं और खेल संगठनों काफी खुशी भरा है।
सरकार की योजना के अनुसार, स्टेडियम में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और अन्य खेलों की आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं लघु केंद्र में अनुभवी पूर्व खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। युवाओं ने इस योजना को खेल विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पिछली घोषणाओं का सही से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण नई घोषणाओं की सफलता संदिग्ध हो सकती है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और प्रशिक्षण केंद्र समय पर संचालित किया जाएगा। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि योजना सही समय पर लागू हुई तो जिले में खेल प्रतिभाओं के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
-- --
नए स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर की घोषणा से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन केंद्रों को पूर्व चैंपियन संभालेंगे, जिससे हमें सही मार्गदर्शन और कोचिंग मिल सकेगी।
- पंकज कुमार, युवा।
-- -
सरकार लगातार युवाओं और खिलाड़ियाें के लिए जो घोषणाएं कर रही वे धरातल पर पूरी नहीं हो पा रही है। सरकार नए स्टेडियम बनाने की बात कह रही है, लेकिन जिले में पहले बने स्टेडियम जिनकी कोई सुध नहीं ले रही है। कुछ जगहों पर कोच नहीं है तो कुछ जगहों पर खेलने के लिए सामान नहीं है। सरकार को प्रदेश के सभी स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती करनी चाहिए।
- पवन कुमार, जिला प्रधान, डीवाईएफआई छात्र संगठन।