{"_id":"66a3fd68ae664ce80902dc64","slug":"animals-can-be-treated-on-time-13-doctors-found-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-120009-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पशुओं का समय पर हो सकेगा इलाज, 13 चिकित्सक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पशुओं का समय पर हो सकेगा इलाज, 13 चिकित्सक मिले
Sat, 27 Jul 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में स्थित पशु चिकित्सालय, जिसमें नहीं हैं सर्जन।
फतेहाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कुल 308 पदों पर पशु चिकित्सा सर्जनों को वीरवार को नियुक्ति दी गई है। फतेहाबाद जिले को 13 पशु चिकित्सा सर्जन मिले हैं। पशु चिकित्सा सहायक (वीएलडीए) के भी सभी पदों पर तैनाती हो चुकी है। इससे पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
जिले में कुल 53 पशु अस्पताल और 91 पशु औषधालय बने हैं। इनमें पशु चिकित्सा सर्जनों की कमी के कारण पशुओं का इलाज करवाने के लिए निजी पशु चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। नई भर्ती के बाद अब पशु अस्पतालों में पशु चिकित्सा सर्जन के 49 पदाें पर तैनाती हो गई है। हालांकि, जिले के गांव बोदीवाली, खैरातीखेड़ा, मेहूवाला, जमालपुर शेखां और काजलहेड़ी के अस्पतालों को अब भी पशु चिकित्सक नहीं मिल सके हैं। इस कारण इन गांवों के पशुपालकों को पशुओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन गांवों के अस्पतालों को मिले पशु चिकित्सा सर्जन
पशुपालन एवं डेयरी विभाग-2
हिजरावां कलां-1
तामसपुरा-1
भीमेवाला-1
काजलहेड़ी-1
दरियापुर-1
माजरा-1
खजूरी जाटी-1
पृथला-1
मानावाली-1
खुंबर-1
अयाल्की-1
ढ़ाणी सांचला-1
कोट
जिले को 13 नए पशु चिकित्सा सर्जन मिले हैं। इस कारण पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों के इलाज में पूरी सहायता मिलेगी। जिन गांवों में अभी चिकित्सकों के पद खाली हैं, उन गांवों के पशु अस्पतालों का अतिरिक्त कार्यभार पशु चिकित्सकों को सौंपा जाएगा। जिले के रतिया, टोहाना, फतेहाबाद और भट्टू कलां को पशु एंबुलेंस भी मिली है। इनमें घायल पशुओं को अस्पताल में लाकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
- सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।