{"_id":"6797cbc7ac0e9ad4f602ace8","slug":"animal-breed-census-started-in-28-villages-and-wards-of-the-district-will-be-completed-by-march-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128468-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 28 गांव व वार्डों में शुरू हुई पशु नस्ल गणना मार्च तक होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 28 गांव व वार्डों में शुरू हुई पशु नस्ल गणना मार्च तक होगी पूरी
Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
ऊंट से खेत में काम करता किसान
फतेहाबाद। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के द्वारा जिले में पशु नस्ल गणना की शुरूआत सितंबर माह से शुरू हो चुकी है। विभाग ने पशु नस्ल गणना के लिए जिले में कुल 401 वार्ड बनाएं हैं। जिसमें से 240 वार्डों में पशु नस्ल गणना का काम शुरू हुआ है और 161 में अभी काम शुरू नहीं किया गया है।
वहीं जिले में कुल 28 वार्ड में पशु नस्ल गणना का काम शुरू पूरा कर लिया गया है। प्रदेश सरकार के द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पशु नस्ल गणना का काम मार्च 2025 तक पूरा करना होगा। बता दें कि जिले में इस बार 21वीं पशु नस्ल गणना शुरू की गई है। जिसमें पहली बार सभी नस्लों के पशुओं की सटीक और समुचित पहचान के साथ गिनती हो रही है।
गणना करने के बाद आंकड़े पशुधन के जरिए देश के आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होंगे। वहीं खाद्य सुरक्षा के लिए भी पशुधन की गणना होना अनिवार्य है। पशु नस्ल गणना से कुछ ऐसे निष्कर्ष उभर कर आते हैं। जिससे पशुओं की विभिन्न नस्लों की संख्या के साथ इनकी स्थिति का भी पता चलता है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पशु नस्ल गणना का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार के द्वारा पशुपालकों के लिए और पशुपालन के लिए जो योजनाएं चलाई जाती है। उनका एक विवरण तैयार किया जा सके। इससे यह पता लगाया जाता है कि जिले में या प्रदेश में किस नस्ल के पशु की संख्या कितनी है? इससे उनके उत्पाद एवं अन्य उद्देश्यों के लिए उन्हें आनुवंशिक रूप से उन्नत करने में भी मदद मिलती है। ताकि विलुप्त हो रही है पशुओं की नस्ल को बचाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- --
जिले में साल 2019 के अनुसार पशुओं के आंकड़े
पशु - कुल संख्या
बिल्ली - 1,09,062
भैंस - 2,34,323
गाय - 42,050
बैल और सांड - 12,081
भेड़ - 15,146
बकरी - 13,189
घोड़े - 443
खच्चर - 57
टट्टू (छोटा घोड़ा ) - 17
गधे - 12
सुअर - 2,160
ऊंट - 547
कुत्ते - 2,373
खरगोश - 87
कुल पशु 3,77,416
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पक्षी - कुल संख्या
पक्षी - 3,52,417
बतख - 28
पेचीदा - 10
अन्य मुर्गी पालन - 4563
-- -- -- -- -- -- -
जिले में 2025 में जारी गणना के अनुसार पशु नस्ल के आंकड़े
पशु - कुल संख्या
बिल्ली - 24,928
भैंस - 70,958
भेड़ - 4,158
बकरी - 6,816
घोड़े - 137
खच्चर - 25
टट्टू (छोटा घोड़ा ) - 01
गधे - 4
सुअर -427
ऊंट - 149
कुत्ते - 1,439
खरगोश - 15
कुल पशु -1,09,057
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
:: पशु नस्ल गणना का काम शुरू करवा दिया गया है। जिसमें विभाग की टीम प्रत्येक घर से पशुधन संबंधी आंकड़े एकत्रित कर रही है। पशुधन संपदा का आकलन करने के लिए पालतू जानवरों और पक्षियों की वास्तविक गणना जारी है। यह गणना जिले के सभी गांवों एवं शहरी वार्डों में की जाएगी। जिसमें सभी नस्ल के पशुओं को शामिल किया गया है। इसके तहत पशुपालक ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी डाल सकेगा।
-डॉ. सुखविंद्र सिंह, उप निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग फतेहाबाद।