Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry people took to the streets due to non-registration, blocked Sirsa-Chandigarh road

Fatehabad News: रजिस्ट्री न होने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Angry people took to the streets due to non-registration, blocked Sirsa-Chandigarh road
भूना में सिरसा चंडीगढ़ रोड जाम करने वाले लोगों को समझाते थानाध्यक्ष सुरेंद्रा
भूना। उप तहसील भूना में कई दिनों से रजिस्ट्री कार्य न होने से नाराज लोगों का गुस्सा शुक्रवार शाम 5 बजे फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने डीसी फतेहाबाद और नायब तहसीलदार भूना के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब पौने घंटे तक लगे जाम में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों में राधेश्याम चंद्रावल, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हवा सिंह, वजीर सिंह, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, रहीश कुमार, पूर्ण चंद, अशोक कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूना में स्थायी नायब तहसीलदार नहीं है। भट्टू कलां के नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वे रजिस्ट्री दिवस पर समय से नहीं पहुंचते। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जैसे ही पता चला कि तहसीलदार पंचायत चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की ड्यूटी पर हैं, 200 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए और सिरसा-चंडीगढ़ रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। यातायात की स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी सुरेंद्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ को फोन कर बुलाया गया। वे साढ़े पांच बजे पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र ने सूझबूझ से काम लिया। लोगों को पीछे हटने के लिए राजी किया।
रजिस्ट्री के दौरान नायब तहसीलदार की फोटो अनिवार्य

लोगों ने आरोप लगाया कि डीसी फतेहाबाद ने हर रजिस्ट्री के समय नायब तहसीलदार की फोटो खिंचवाना अनिवार्य कर दिया है। इससे समय की बर्बादी होती है और रजिस्ट्री भी नहीं हो पाती है। कई लोग महीनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी रजिस्ट्री और अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को भी रजिस्ट्री के समय पर नायब तहसीलदार शाम 5 बजे तक नहीं पहुंचे। सुबह से भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

नायब तहसीलदार बोले- चुनावी ड्यूटी में थे व्यस्त

नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ ने बताया कि वे सुबह से पंचायत चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे। इसकी सूचना पहले ही कार्यालय में दे दी गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वे नियमित रूप से भूना उप तहसील में मौजूद रहेंगे। रजिस्ट्री सहित सभी जरूरी काम प्राथमिकता से निपटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed