फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry people locked the city council office for not picking up garbage from the houses

Fatehabad News: घरों से कूड़ा न उठाने पर नाराज लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Angry people locked the city council office for not picking up garbage from the houses
टोहाना। शहर के वार्ड नंबर तीन में कचरा गिराने की जगह न होने और कचरा उठाने के लिए कर्मचारियों के न आने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। पार्षद धर्मपाल काला के साथ लोगों ने चेयरमैन नरेश बंसल और परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक गेट पर ताला लगा रहा। बाद में नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल प्रदर्शनकारियों के बीच आए तथा दस दिन में समस्या का स्थायी हल करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन में इस समस्या का हल नहीं हुआ तो तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।प्रदर्शनकारी महिला सुमन, संतोष, रानी, सरोज, कविता व पार्षद धर्मपाल ने कहा कि पिछले लगभग नौ महीने से डोर-टू-डोर का कचरा कलेक्शन का टेंडर न होने के चलते कचरा उठाने के लिए कोई कर्मचारी वार्ड में नहीं आ रहा है। वार्ड में कचरा डालने के लिए कोई जगह भी नहीं है। इसके चलते वार्ड में कचरा डालने को लेकर समस्या गंभीर बन गई है। इसलिए सभी लोगों को एकजुट होकर मजबूरन नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगाने का कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाते अधिकारी
गुस्साए लोगों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी किसी भी समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते हैं। नौ महीने से टेंडर नहीं लग पाया है। इससे आमजन को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, यह अधिकारियों को सोचना चाहिए। समय रहते टेंडर लग जाए तो घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था बेहतर बन सकेगी।
विज्ञापन


पंचायत मंत्री का शहर होने के बावजूद हालात बुरे
वार्डवासियों ने कहा कि प्रदेश की सरकार में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के टोहाना से होने के बावजूद छोटी-छोटी समस्याओं का समय पर हल नहीं हो रहा है। इसके अलावा भी दो-दो बड़े नेता सरकार में बैठे हैं। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है जबकि नेताओं को अपनी खींचतान से ही फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से वार्ड में रेहड़ी देकर भेजा जाएगा कर्मचारी
नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया है कि दस दिन में समस्या का स्थायी हल हो जाएगा। वहीं, वीरवार से कर्मचारी रेहड़ी लेकर वार्ड में कचरा उठाने के लिए आएगा।

टोहाना के 23 में से किसी भी वार्ड से नहीं उठ रहा कचरा
टोहाना शहर में कुल 23 वार्ड हैं। इनमें से किसी भी वार्ड से कचरा नहीं उठ रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण करीब नौ महीने से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का टेंडर नही हो पाने का खामियाजा 90 हजार से अधिक शहरवासी भुगत रहे हैं। लोगों को मजबूर होकर सौ रुपये प्रति घर के हिसाब से खर्च उठाकर निजी कर्मचारियों से गंदगी उठवानी पड़ती है। वहीं, नगर परिषद प्रशासन द्वारा हर साल लोगों से गार्बेज टैक्स के नाम पर लाखों रुपये वसूल किए जाते हैं।

कोट
डोर-टू-डोर टेंडर की फाइल बनाकर अप्रूवल के लिए डिप्टी डायरेक्टर के पास चंडीगढ़ भेजी गई है। आगामी 10 दिनों में टेंडर होने के बाद कर्मचारियों द्वारा कचरा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल वार्ड 3 में रेहड़ी भेजकर घर-घर से कचरा उठवाया जाएगा।
-नरेश बंसल, अध्यक्ष, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed