{"_id":"66fedf53b4dce03e9a0b7b89","slug":"angry-farmers-sit-on-strike-as-government-procurement-of-paddy-does-not-start-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123250-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर गुस्साए किसान धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर गुस्साए किसान धरने पर बैठे
Thu, 03 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
भूना में धान की खरीद नहीं होने पर धरना लगाकर बैठे किसान।
भूना। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर गुस्साए किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनाज मंडी में धरना लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा व ब्लॉक प्रधान कमल सिंह बराड़ ने कहा कि प्रशासन ने 23 सितंबर को सरकारी खरीद की तिथि दी थी। इसके बाद 27 सितंबर को दिखावटी खरीद शुरू की गई। इसके बाद कोई खरीद नहीं हुई। अधिकारियों ने धान की खरीद शुरू करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी कोई धान खरीदने नहीं आया। किसानों की बार-बार मांग के बावजूद धान की खरीद नहीं हो रही है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि पहले ही बारिश कम होने की वजह से डीजल का खर्चा बढ़ गया था। मगर अब फसल के भाव 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहे हैं। अगर जल्द ही धान की खरीद शुरू नहीं की गई तो सिरसा- चंडीगढ़ रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
किसानों के धरने पर इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने पहुंचकर समर्थन किया और सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। सुनैना चौटाला ने मौके पर ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों को धान नहीं खरीद करने पर फटकार लगाई। मार्केट कमेटी सचिव ने सुनैना चौटाला के फोन के मात्र आधे घंटे बाद अनाज मंडी में धान की ढेरियों पर पहुंचकर नमी की जांच करके खरीद करने के लिए सरकारी एजेंसी के अधिकारियों को बुलाया। परंतु नमी मात्रा ज्यादा होने के कारण वीरवार को भी धान की खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
-- -- --
सरकार आढ़ती की जबावदेही से नहीं, राइस मिलर्स के माध्यम से ही पीआर धान की खरीद करें
हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर राइस मिलर्स के हड़ताल पर होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। आढ़तियों का कहना है कि बिना राइस मिलर्स के वे मंडियों से पीआर धान की खरीद नहीं करने देंगे। व्यापार मंडल भूना के प्रधान अजय मेहता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आढ़ती की जिम्मेदारी पर किसानों की धान फसल को खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो आढ़ती के लिए नुकसानदायक है। इसलिए सरकार राइस मिलर्स के माध्यम से ही पीआर धान की खरीद करें। मगर आढ़तियों पर बिना मतलब का बोझ डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
-- -- -- -- --
किसान संगठन ने सचिव को सौंपा ज्ञापन
पगड़ी संभाल जट्टा समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा, जिला सचिव महेंद्र बेनीवाल, जिला उप प्रधान राममहेर सिवाच, ब्लॉक प्रधान कमल सिंह बराड़, फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान करमजीत सलाम खेड़ा, नहला इकाई प्रधान बलवान बेनीवाल, चंद्रावल इकाई प्रधान राधेश्याम, बग्गा सिंह दिगोह तथा मनप्रीत सिंह बराड़ ने धान की खरीद शुरू करने की मांग को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह को डीसी मनदीप कौर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि जल्द ही पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।