{"_id":"6192a46b46fb29773b58e250","slug":"angered-by-sister-s-love-marriage-brother-entered-the-house-accused-of-threatening-by-showing-pistol-and-knife-fatehabad-news-hsr61695448","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई घर में घुसा, पिस्तौल और चाकू दिखाकर धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई घर में घुसा, पिस्तौल और चाकू दिखाकर धमकी दी
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रेम विवाह करने वाली युवती के घर में घुसकर उसके भाई द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को शिकायत दी गई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती का भाई घर में घुसकर पिस्तौल और चाकू दिखाकर परिवार को धमकी दे रहा है। इसके बाद पीड़ित युवती के द्वारा सदर थाना फतेहाबाद में मामले की शिकायत दी गई।
आरोप है कि जब प्रेम विवाह करने वाली युवती सदर थाना फतेहाबाद में पहुंची तो महिला पुलिस कर्मचारी ने कार्रवाई करने की बजाय उसे ही धमकी दे दी। इसकी भी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी शिकायतकर्ता युवती के साथ बहस करती, धमकी देती दिखाई दे रही है। अब प्रेमी जोड़े ने जान को खतरा बताया है। उनका कहना है कि लड़की का भाई कभी भी उन्हें जान से मार सकता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
लघु सचिवालय में शिकायत देने पहुंची प्रेम विवाह करने वाली युवती ने बताया कि वह गांव की रहने वाली है। 1 जुलाई 2021 को उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से परिवार के द्वारा उसे धमकी दी जा रही थी। 12 नवंबर को उसका भाई उसके घर में पिस्तौल और चाकू लेकर घुस गया और जान से मारने की धमकी दी। इसकी वीडियो सीसीटीवी में कैद है, मौके पर उसके ससुराल पक्ष ने डायल 112 पुलिस टीम को फोन किया और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस टीम ने उसके भाई को हिरासत में नहीं लिया। इस मामले में उसने सदर थाना फतेहाबाद में शिकायत की लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बल्कि सदर थाना पुलिस में तैनात एक महिला पुलिस कर्मचारी ने उसे धमकाया और थाने में ले जाकर उसके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही
मामला संज्ञान में आया है। सदर थाना में शिकायत दी गई है। प्रेम विवाह करने वाली युवती के भाई द्वारा धमकी दी गई है। मामले की जांच चल रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई न करने का तो सवाल नहीं उठता है।
- सुभाष चंद्र, डीएसपी