फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger over obscene comments on social media against Municipal Council Chairman and female councilors, warning to stop Tohana

Fatehabad News: नगर परिषद चेयरमैन व महिला पार्षदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी से रोष, टोहाना बंद की दी चेतावनी

Fri, 08 Nov 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anger over obscene comments on social media against Municipal Council Chairman and female councilors, warning to stop Tohana
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी व अन्य।
टोहाना। नगर परिषद की महिला पार्षदों व अध्यक्ष नरेश बंसल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से चेयरमैन व पार्षदों में रोष है। शुक्रवार को चेयरमैन व महिला पार्षदों व ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो टोहाना शहर को बंद करेंगे और सीएम नायब सैनी से भी मुलाकात कर इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। जब अध्यक्ष व पार्षदों के साथ हुए अपराध के आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पा रहे तो आम जनता को कैसे शीघ्र न्याय मिल सकता है। नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी ने कहा कि महिला पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के संबंध में टोहाना खास नाम से चलाई जा रही फेसबुक आईडी पर उनके प्रति अभद्र तरीके से टिप्पणी की गई। इसकी शिकायत एसपी आस्था मोदी को दी गई।
विज्ञापन

नीरू सैनी ने बताया कि इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया गया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे प्रधान नरेश बंसल की अध्यक्षता में सीएम नायब सैनी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे ताकि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों को जेल में डाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड 6 से महिला पार्षद स्वीटी मेहता ने कहा कि शहर की जनता ने नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों को जिताकर नगर परिषद में भेजा है। मगर कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग इस तरह की गलत टिप्पणी करके महिलाओं को घर में ही दबाने को मजबूर करना चाहते हैं ताकि वे अपनी आवाज न उठा सके। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई बिल्कुल सुस्त चल रही है। जब डीएसपी से बात करते हैं तो जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है।
चेयरमैन भी बोले, दो सप्ताह से नहीं हुई गिरफ्तारी
वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल ने कहा कि टोहाना खास नाम से फेसबुक आईडी पर महिला पार्षदों व उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इसके बाद शिकायत एसपी आस्था मोदी को दी गई तो 27 अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया। मगर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे पार्षदों में रोष बना हुआ है। यदि दो दिन में आरोपी को नहीं पकड़ा गया टोहाना शहर को बंद किया जाएगा और मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर काला पहलवान, सतीश पुरी, सतनाम सिंह, संजय सपड़ा, निखिल बंसल व रोशन लाल उपस्थित रहे।

---------
नगर परिषद में वाइस चेयरपर्सन सहित 10 महिलाएं पार्षद
शहर के वार्ड 1 से सुदेश रानी, वार्ड 6 से स्वीटी मेहता, वार्ड 7 से पूजा मित्तल, वार्ड 9 से पुष्पा मेहता, वार्ड 14 से पूजा रानी, वार्ड 18 से कमलेश, वार्ड 19 से वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी, वार्ड 20 से फूला देवी, वार्ड 21 से सीमा भाटिया, वार्ड 22 से पुष्पा गर्ग पार्षद हैं। नगर परिषद में वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी सहित दस पार्षद शामिल हैं। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed