फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger over not getting support price for groundnut

मूंगफली की फसल समर्थन मूल्य पर न खरीदने पर किसान सभा ने जताया रोष

Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anger over not getting support price for groundnut
अनाज मंडी भट्टूकलां में सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से मूंगफली की फसल कम रेट पर खरीदी जाने के विरोध में किसान सभा ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान सभा उपप्रधान रोहतास डूडी का आरोप है कि मूंगफली की फसल करीब 1500 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर खरीदी जा रही है। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा जिला सह सचिव कामरेड विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने सरकार द्वारा निर्धारित मूंगफली की फसल का समर्थन मूल्य 5275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद करने को लेकर मुख्यमंत्री में नाम मार्केट कमेटी सह सचिव दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कामरेड विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि किसान की नरमा व ग्वार की फसल रोगग्रस्त होकर चौपट हो चुकी है। मूंगफली की फसल जो किसान अनाज मंडी भट्टूकलां में लेकर आ रहे है, उनको निर्धारित समर्थन मूल्य से करी 1500 रुपये कम रेट में खरीद कर चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर के आर्थिक हालात पर जो चोट मौजूदा सरकार में मारी जा रही है। ऐसे घिनौने कार्य पहले कभी नही हुए । इस अवसर पर भाल सिंह जांगड़ा, छोटूराम सांई, शिवराज राठोड़, बलवंत सिंह शेखुपुर, गजेसिंह ढ़ाबीखुर्द, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, मदन सिहाग, राकेश बुड़ानियां, सोनू सांई, विजेंद्र सिंह, राजेश भट्टूकलां, बिनू साई सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed