{"_id":"68a21910df27a2b53b039702","slug":"anger-over-manisha-murder-case-social-organizations-stage-protest-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138741-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनीषा हत्याकांड पर रोष, सामाजिक संस्थाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनीषा हत्याकांड पर रोष, सामाजिक संस्थाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर में भिवानी में हुई हत्या आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर रोष प्रदर्शन के सामाजिक संस्थाओं क
फतेहाबाद। भिवानी जिले में मनीषा की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाओं ने रविवार को रोष प्रदर्शन कर रैली निकाली है। पांच दिन बाद भी हत्यारों का पता नहीं चल पाने पर लोगों ने रोष जताया।
शहर के लोगों ने सरकार से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है। शहर के जवाहर चौक से पपीहा पार्क तक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारियों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान पूर्ण सोसायटी की प्रधान पायल चक्रवर्ती ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षिका की हत्या के मामले में एकजुट होने की जरूरत है। वह पूरे देश और समाज की बेटी है। नागरिक अधिकार मंच के प्रधान मोहनलाल नारंग ने कहा कि सभी को मिलकर बेटी को इंसाफ दिलाना है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर पर मौजूद सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने कहा की बेटी के साथ हुआ अन्याय पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप, नव कल्याण संस्था के प्रधान बंटी, संगीता प्रणामी, हरियाणा लोक निर्माण विभाग यूनियन और नागरिक अधिकार मंच के लोग मौजूद रहे।