फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anganwadi workers and helpers staged a sit-in protest at the DC office, expressed their anger by raising slogans

Fatehabad News: आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 18 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers staged a sit-in protest at the DC office, expressed their anger by raising slogans
फतेहाबाद में डीसी कार्यालय पर धरना देती आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्सस्त्रोत यूनियन
फतेहाबाद। जिलेभर के आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने की व संचालन माया पूनियां ने किया।
विज्ञापन


धरने के बाद उपमंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भी सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू नेता बेगराज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट मजदूर और जन विरोधी है। इसके आम जनता के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों मजदूर, ठेका कर्मी, कच्चे कर्मचारी, स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी, मिड-डे- मील, आशा वर्कर, सफाई कर्मी न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये की मांग कर रही है लेकिन सरकार इनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी नेताओं ने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप में फोटो कैप्चर केवाईसी करते हुए ओटीपी मांगता है, जिससे साइबर ठगी का डर बना रहता है। आंगनबाड़ी वर्करों को कभी मानदेय रोकने की तो कभी नोटिस निकालने जैसी तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है। इसके अलावा कई सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं की व्यक्तिगत हानि होने की काफी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आंदोलन के दौरान बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्करों को पिछला काम करने की शर्त पर मानदेय देने की बात हुई थी, अब पिछला सारा काम कर दिया गया है। यमुनानगर, करनाल और सिरसा में मानदेय दिया गया है लेकिन फतेहाबाद में अभी तक हेल्पर और वर्कर का मानदेय नहीं दिया गया। इन्हें जल्द मानदेय का भुगतान किया जाए। धरने को राज्य कमेटी सदस्य कृष्ण जांगड़ा, सीटू के जिला प्रधान जगीर सिंह, जिला सचिव ओम प्रकाश अनेजा, अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed