फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anganwadi worker said, goods arrive a few days before the expiry date, then pressure is put to distribute

Fatehabad News: आंगनबाड़ी वर्कर बोली, एक्सपायरी डेट से कुछ दिन पहले आता है सामान, फिर डाला जाता है बांटने का दबाव

Sat, 22 Feb 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker said, goods arrive a few days before the expiry date, then pressure is put to distribute
रतिया रोष जाहिर करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 
रतिया। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की बैठक प्रधान मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को आने वाली परेशानियों का समाधान करने के लिए सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि राशन बनाने के लिए जो सामग्री आती है वह एक्सपायरी डेट से कुछ दिन पहले की ही होती है। सीडीपीओ और सुपरवाइजर द्वारा एक्सपायरी डेट नजदीक होने के बावजूद भी सामग्री बांटने का दबाव उन पर बनाया जाता है। प्रधान मोनिका रानी ने बताया कि सरकार द्वारा लाभपात्रों के फोटो करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसके लिए फोटो करने का ओटीपी भी लाभपात्रों के मोबाइल फोन पर ही आता है।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार गांव में अधिकतर जरूरतमंद लोगों के पास डिजिटल फोन नहीं हैं और जिनके पास फोन होते हैं उनके पति या तो काम पर गए होते या मजदूरी पर गए होते हैं, जिस कारण ओटीपी लेना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाभपात्र साइबर क्राइम और ठगी के डर से भी ओटीपी उन्हें नहीं दे रहे हैं। जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खराब क्वालिटी के फोन देने के आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो मोबाइल फोन दिए हैं वह बहुत ही घटिया क्वालिटी के हैं। चलते हुए मोबाइल फोन बार-बार हैंग हो जाते हैं, जिस कारण उनको डाटा अपडेट करने में काफी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed