फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anemia in 65 percent of women from infant to lactating, revealed in hemoglobin test camp

Fatehabad News: शिशु से लेकर स्तनपान करवाने वाली 65 फीसदी महिलाओं में खून की कमी, हीमोग्लोबिन जांच कैंप में खुलासा

Mon, 03 Jul 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anemia in 65 percent of women from infant to lactating, revealed in hemoglobin test camp
फतेहाबाद में कैंप के दौरान जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीमोग्लोबिन की जांच को लेकर जिले में 15 दिन तक चलाया गया टी थ्री अभियान पूरा हो गया है। हीमोग्लोबिन जांच के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने छह कैटेगरी को इस कैंप में शामिल किया था। जिले में इन छह कैटेगरी में शामिल लोगों में से करीब 65 फीसदी में खून की कमी मिली है। जिसमें शिशु से लेकर स्तनपान करवाने वाली मां शामिल थीं। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स में भी खून की मात्रा जांची गई।
विज्ञापन

विभाग ने जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर 19483 लोगों की जांच की। इसमें सिर्फ 6651 लोगों में ही 11 ग्राम से ज्यादा खून मिला है। इसके अलावा अन्य लोगों में खून की मात्रा कम मिली है। इसमें 672 लोग ऐसे मिले हैं जिसमें 8 ग्राम से भी कम खून मिला है। विभाग ने 6620 लोगों का उपचार किया है। इसके अलावा गंभीर मिलने पर 727 लोग रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह बढ़ाया गया अभियान का समय
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरुआत 19 जून से की थी। ये अभियान सात दिन तक चलना था लेकिन इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। अभियान को विभाग ने टी थ्री का नाम दिया था। टी थ्री यानि स्पेशल कैटेगरी के लोगों के टेस्ट करेगा, उपचार देगा और उन्हें जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुल हीमोग्लोबिन जांच - 19483
नार्मल मिले - 6651
कम मिला - 3935
बहुत कम मिला - 8225
बहुत ज्यादा कम मिला - 672
उपचार दिया गया - 6620
रेफर किए गए - 727
----------------
इन कैटेगरी में की गई खून की जांच
6 से 59 माह बच्चे
5 से 9 साल के बच्चे
10 से 19 साल
बिना गर्भवती 20 से 49 साल की महिलाएं
गर्भवती महिलाएं
स्तनपान करवाने वाली महिलाएं
फ्रंटलाइन वर्कर

एनीमिया मुक्ती को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया गया और करीब 20 हजार लोगों में खून की मात्रा की जांच की गई। इसमें स्पेशल कैटेगरी शामिल थी। जिनमें खून की कमी मिली है उन्हें उपचार दिया गया है। इन पर निगरानी भी रखी जाएगी और समय-समय पर टेस्ट किए जाएंगे।
- डॉ.सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed