फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An old man was hit with an iron rod, seriously injured

Fatehabad News: बुजुर्ग को मारी लोहे की रॉड, गंभीर रूप से घायल

Sat, 16 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
An old man was hit with an iron rod, seriously injured
रतिया। गांव बबनपुर में गांव के बस अड्डे पर बैठे बुजुर्ग बंत सिंह (65) को गांव निवासी एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि बुजुर्ग के भतीजे की शिकायत पर गांव के ही जगसीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बबनपुर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की देर शाम को चाचा बंत सिंह गांव के बस अड्डे के पास बने अपने धर्म कांटे के बाहर बैठा था।
विज्ञापन

गुरचरण के अनुसार वह सामने बने एक मेडिकल शॉप पर खड़ा था। इस दौरान गांव का जगसीर सिंह कार में सवार होकर आया और चाचा बंत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। शोर सुनकर वहां भीड़ एकजुट हो गई। जिस पर जगसीर सिंह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed