फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An employee was killed in an accident; the company launched a road safety campaign

Fatehabad News: हादसे में कर्मचारी की गई थी जान, कंपनी ने शुरू किया सड़क सुरक्षा अभियान

Wed, 10 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
An employee was killed in an accident; the company launched a road safety campaign
गांव किरढ़ान- भट्टू सड़क किनारे मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान स्थित एक निजी कंपनी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान भट्टूकलां से किरढ़ान तक लगभग 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चलाया जा रहा है जिसमें सड़क के दोनों ओर सफाई, पेड़ों पर रंग-रोगन और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मुहिम का नेतृत्व कंपनी के निदेशक शीशपाल राड़ कर रहे हैं। कंपनी में कार्यरत किरढ़ान निवासी पवन कुमार का एक दिसंबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में यह अभियान चला जा रहा है। अभियान के तहत सड़क किनारे जम चुकी मिट्टी हटाई जा रही है। दोनों तरफ से तीन फीट तक सड़क को खुला किया जा रहा है। सड़क तक फैलीं झाड़ियों को काटकर मार्ग को आकर्षक और सुरक्षित बनाया जा रहा है। पेड़ों पर 4-5 फीट उंचाई तक रंग-रोगन कर उन्हें स्पष्ट दिखाई देने योग्य बनाया गया है। आने-जाने वाले वाहनों को सावधान करने के लिए पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed