फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An atmosphere of enthusiasm and patriotism prevailed during the Vande Mataram festival

Fatehabad News: वंदे मातरम् उत्सव पर जोश और देशभक्ति का माहौल बना

Fri, 07 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
An atmosphere of enthusiasm and patriotism prevailed during the Vande Mataram festival
फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत
फतेहाबाद। वंदे मातरम् केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि यह देशभक्ति, एकता, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। यह विचार पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुक्रवार को डीपीआरसी हॉल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद किया जाता है। कार्यक्रम से पहले पूर्व विधायक ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से डीपीआरसी परिसर में आयोजित वंदे मातरम् आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी सुनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता सेनानी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अद्भुत प्रतिभा, राष्ट्रप्रेम और आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्राध्यापक रमेश कुमार ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने उपस्थितजनों के साथ एकता, स्वदेशी और राष्ट्र गौरव की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़ को पौधा रूपी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन हरियाणा राज्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन, आरटीए सचिव संजय बिश्रोई, सीटीएम गौरव गुप्ता, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीएसपी जगदीश काजला, डीआरओ श्याम लाल, डीपीओ अनूप सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत

फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed