फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amount deducted from credit card without giving OTP

Fatehabad News: ओटीपी दिए बिना क्रेडिट कार्ड से कटी राशि

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amount deducted from credit card without giving OTP
फतेहाबाद में साइबर क्राइम थाना
फतेहाबाद। साइबर क्राइम को लेकर रोजाना नए तरह के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर क्राइम थाने में आई दो शिकायत के अनुसार बिना ओटीपी दिए और न ही कोई जानकारी दिए क्रेडिट कार्ड से राशि कट रही है।
विज्ञापन


गांव बड़ोपल निवासी महिला ने 41086 रुपये कटने और भूना निवासी मीना राशि ने क्रेडिट कार्ड खाते से 99659 रुपये कटने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहला मामला

भूना निवासी मीना रानी ने बताया कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके पास संदेश प्राप्त हुआ कि क्रेडिट कार्ड का 1,01,598 रुपये भुगतान किया जाना है। जब उसने स्टेटमेंट चेक की तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड से 9 जनवरी 2025, 15 जनवरी और फिर 16 जनवरी को अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 99659 रुपये कटे है। इस राशि को लेकर न तो कोई ओटीपी दिया गया और न ही कोई जानकारी साझा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला

गांव बड़ोपल निवासी मायादेवी ने बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 फरवरी 2025 को कार्ड से 41,086 रुपये कटे हैं। इसको लेकर उसने किसी को ओटीपी नहीं दिया और न ही कोई जानकारी साझा की है।

साइबर क्राइम थाना में दर्ज मामले

वर्ष मामले

2022 1

2023 18

2024 52

2025 12

-

पढ़े-लिखे लोग हो रहे सबसे ज्यादा साइबर क्राइम का शिकार :

साइबर क्राइम थाने में वर्ष 2024 में 52 मामले दर्ज किए गए। इस साल अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। अगर ठगी के शिकार लोगों की बात की जाए तो इसमें 95 फीसदी ऐसे हैं जो कि पढ़े-लिखे हैं। बावजूद इसके फोन पर आने वाली कॉल के झासे में आकर अपनी पूंजी गंवा रहे हैं।


-

साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी को फोन पर जानकारी साझा न करें और अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें। अगर ऐसा करते हैं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं।

- सतीश कुमार, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed