फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amit Shah came to Tohana and gave speech on Kashmir and left, MP Deepender Hooda dig at Home Minister

Haryana Politics: टोहाना में आकर कश्मीर पर भाषण देकर चले गए अमित शाह, MP दीपेंद्र हुड्डा का गृह मंत्री पर तंज

Wed, 25 Sep 2024 08:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 08:45 AM IST
सार

रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा को लूटने के लिए भाजपा-जजपा में समझौता हुआ था। जब यह समझौता टूटा तो दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे भाजपा के घोटालों की बात बताएंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah came to Tohana and gave speech on Kashmir and left, MP Deepender Hooda dig at Home Minister
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टोहाना आए। मगर उनके पास हरियाणा के लिए कुछ बोलने को नहीं था। यहां भाजपा ने कुछ नहीं किया। इसलिए वे कश्मीर पर अपना भाषण देकर चले गए। जो स्पीच कश्मीर में पढ़नी चाहिए थी, वह टोहाना में पढ़ गए। शाह सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही निशाना बनाते रहे। एक काम नहीं गिनवा पाए। दीपेंद्र मंगलवार को रतिया हलके के गांव भिरड़ाना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा को लूटने के लिए भाजपा-जजपा में समझौता हुआ था। जब यह समझौता टूटा तो दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे भाजपा के घोटालों की बात बताएंगे। मनोहर लाल ने कह दिया कि वे दुष्यंत के घोटालों की जांच करवाएंगे। जांच की बात हुई तो दुष्यंत चौटाला कुछ नहीं बोले। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा की किसी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। सभी नेताओं के शेड्यूल बन गए हैं, सभी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

भाजपा केवल झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है : दीपेंद्र

भाजपा केवल झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है। उसका एक ही सिद्धांत है कि झूठ बोलो, भाई को भाई से लड़ाकर, जाति, धर्म के नाम पर फूट डालो और जमकर लूटो। सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोमवार रानियां विधानसभा सीट के गांव पन्नीवाला मोटा, गांव बणी, कालांवाली विधानसभा सीट के गांव सिकंदरपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार का केवल 2 हफ्तों का कार्यकाल बचा है। इस बार जनता भाजपा या भाजपा के वोटकाटू दलों को वोट देने की गलती नहीं करने वाली। आज पूरे प्रदेश में एक ही आवाज आ रही है कि बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी-जेजेपी में समझौता तोड़ने का समझौता हो गया। फिर दुष्यंत चौटाला ने बयान दिया कि भाजपा के घोटालों के राज बताएंगे तो खट्टर साहब का बयान आया कि दुष्यंत चौटाला के घोटालों की जांच कराएंगे। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में हरियाणा का काफी नुकसान कर दिया है।

विकास और खुशहाली की पटरी से उतारकर बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार में नंबर 1 प्रदेश बना दिया है। बेरोजगारी से हताश युवा आज नशे की ओवरडोज से जान गंवा रहे हैं। तो पूरे हरियाणा में अंडरऐज शूटर निकल रहे हैं, नए-नए गैंग पनप रहे हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को प्रापर्टी आईडी, पोर्टल में उलझा दिया, तो बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के नौजवान को सीईटी, कच्ची भर्ती में उलझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed