{"_id":"69444a49ee49b7251909ce1a","slug":"amidst-the-uproar-12-resolutions-were-passed-but-no-agreement-was-reached-on-others-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-145523-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हंगामे के बीच 12 प्रस्ताव पारित, अन्य पर नहीं बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हंगामे के बीच 12 प्रस्ताव पारित, अन्य पर नहीं बनी सहमति
Fri, 19 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका की बैठक वीरवार को चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास कार्य और अन्य मुद्दे रखे गए, लेकिन पार्षदों ने अधिकारियों पर भूमि माफिया और प्रॉपर्टी डीलरों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
बैठक में नगर पालिका सचिव शुभम कुमार, कनिष्ठ अभियंता बृजलाल, प्लानिंग ऑफिसर जतिंदर कुमार, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। नगर पालिका सचिव ने पहले पिछली बैठक के एजेंडे की पुष्टि की और उसके बाद शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए।
पार्षद विजय कुमार, अजमेर सिंह चौहान, गुरप्रीत गोपी और सतपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में तीखी बहस की और आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारी भू माफिया और प्रॉपर्टी डीलरों से मिलीभगत कर उनके फायदे के लिए अधिकतर कार्य करवाते हैं, जबकि शहर की आम समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन जोगिंदर नंदा, विजय गर्ग, अजमेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पारित प्रस्ताव
- नंदी शाला में दो हाई मास्क लाइट लगवाना
- वार्ड नंबर एक के सामुदायिक केंद्र में मरम्मत कार्य
- बुढलाड़ा रोड पर डॉग पॉन्ड शेल्टर होम निर्माण
- रेन बसेरा के सामने खाली जगह को पक्का करना
- सुरजनहार डेरा तालाब की सौंदर्यीकरण योजना
- अनुसूचित जाति बहुल वार्डों में विशेष ग्रांट से विकास कार्य
- शहर के पार्कों में ओपन जिम लगाना
- प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाना
- भारती निकेतन स्कूल के सामने नगर पालिका की जमीन को कवर करना
-विवादित और रद्द प्रस्ताव::::
- मां की रसोई के लिए अलग गेट बनाना
- स्लाटर हाउस से केशव गोशाला को स्थानांतरित करना
- शहर में लेफ्ट आउट पैच बनाना
- तहसील परिसर में ओपन जिम बनाना
- शहनाल रोड से लेकर नंदी शाला तक स्ट्रीट लाइट लगाना