फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amidst the no-confidence motion, the Municipality President and Vice President met the Municipal Minister

Fatehabad News: अविश्वास प्रस्ताव के बीच नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निकाय मंत्री से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Amidst the no-confidence motion, the Municipality President and Vice President met the Municipal Minister
प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल घर से मुलाकात करते रतिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश खन्ना व
रतिया। नगर पालिका के 14 पार्षदों की ओर से जहां नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर उपायुक्त से गुहार लगा रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश खन्ना, उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा ने वीरवार को प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में उनके मुख्य कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रतिया नगर पालिका के विकास कार्याें को लेकर चर्चा की। अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश खन्ना व उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा ने बताया कि निकाय मंत्री विपुल गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि रतिया शहर में विकास कार्यों को लेकर पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश खन्ना ने बताया कि निकाय मंत्री ने उन्हें कहा है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी जनप्रतिनिधि को हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है अभी 28 फरवरी को ही नगर पालिका रतिया की अध्यक्ष प्रीति खन्ना व उनके पति महेश खन्ना ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में जाखल में भाजपा पार्टी को जॉइन किया था। 4 मार्च को ही रतिया नगर पालिका के 14 पार्षदों ने अध्यक्ष प्रीति खन्ना व वाइस उपाध्यक्ष जोगिंद्र नंदा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए उपायुक्त को मिलकर तारीख देने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा वीरवार निकाय मंत्री से मिलने के मामले को अविश्वास प्रस्ताव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed