फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ambulances closed at two CHCs and four PHCs in the district, CHO also joined the strike

Fatehabad News: जिले में दो सीएचसी चार पीएचसी पर एंबुलेंस बंद, सीएचओ भी हड़ताल में हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ambulances closed at two CHCs and four PHCs in the district, CHO also joined the strike
फतेहाबाद। एनएचएम की हड़ताल के चलते तीसरे दिन रविवार को भी सबसे ज्यादा असर एंबुलेंस सेवा पर रहा। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में 28 में से सिर्फ 9 एंबुलेंस ही चल पा रही हैं। जिले की एक सीएचसी और चार पीएचसी पर एंबुलेंस सेवा बिल्कुल बंद है और अन्य सेंटरों पर एचकेआरएन के तहत लगे चालक चला रहे हैं। यहां तक कंट्रोल रूम भी एचकेआरएन के कर्मचारियों के हवाले चल रहा है। एनएचएम के तहत लगे सीएचओ यानि कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 76 सीएचओ तैनात हैं जो कि हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात हैं। इनके हड़ताल में शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि एनएचएम संयुक्त मोर्चा संघ ने सोमवार तक हड़ताल का एलान कर रखा है। लेकिन मांगों को लेकर सहमति नहीं बनती है तो आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बातचीत के लिए बुलाया नहीं गया है। पक्का करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, ईएल, एचआरए की एवज में नियमानुसार क्वार्टर आवंटित करने, हड़तालों का काटा गया वेतन देने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एनएचएम कर्मचारियों के दोनों संगठनों एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने मिलकर सांझा मोर्चा का गठन किया है और उसी साझा मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एबुलेंस सेवा की स्थिति
स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस चल रही
रतिया 2 1
फतेहाबाद 4 2
टोहाना 2 1
जाखल 1 1
भट्टू 1 0
भिरड़ाना 1 1
पिरथला 1 1
भूना 1 1
नहला 1 0
खैराती खेड़ा 1 0
अहरवां 1 1
म्योंदकलां 1 0
बड़ोपल 1 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed