{"_id":"67fd4f5a60670839c50fb8fa","slug":"ambedkars-statue-made-by-sunil-of-tohana-was-presented-to-the-prime-minister-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-132240-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीएम को भेंट किया गया टोहाना में बना स्टैच्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीएम को भेंट किया गया टोहाना में बना स्टैच्यू
Mon, 14 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बनाते मूर्तिकार सुनील धीमान का फाइल फोटो।
टोहाना। हिसार में सोमवार को एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भीमराव अंबेडकर का स्टैच्यू भेंट किया गया। यह स्टैच्यू टोहाना के मूर्तिकार सुनील धीमान ने बनाया है।
सुनील ने इसे जन सूचना एवं संपर्क विभाग के अधिकारी हृदय प्रकाश कौशिक के कार्यालय से मिले ऑर्डर के बाद बनाया गया था। उक्त स्टैच्यू फाइबर ग्लास से बनाया गया है। सुनील ने बताया कि दस दिन पहले उनके पास जन सूचना एवं संपर्क एवं सूचना विभाग कार्यालय से स्टैच्यू बनाने के लिए ऑर्डर आया था। जिसे उन्होंने 7 दिन में पूरा कर दिया। सुनील ने बताया कि पहले इस मूर्ति को क्ले से बनाया गया। फिर पीओपी मोल्ड, फाइबर कास्टिंग, रगड़ाई और पेंट का कार्य किया गया।
केबीसी के मंच पर अमिताभ को भेंट किया था हरिवंश राय का स्टैच्यू
सुनील ने बताया कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के ऑर्डर पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पंचकूला के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्टैच्यू बनाकर दे चुके हैं। बता दें कि इससे पहले सुनील धीमान द्वारा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन का स्टैच्यू भी बनाया था जो उन्होंने केबीसी के मंच पर उन्हें भेंट किया था।