{"_id":"6824f7e68481938b730aa101","slug":"aman-of-socrates-school-got-95-percent-marks-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133828-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुकरात स्कूल के अमन ने पाए 95 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुकरात स्कूल के अमन ने पाए 95 प्रतिशत अंक
Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सुकरात स्कूल के टॉपर्स बच्चे।
टोहाना। सुकरात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें 49 बच्चों में से 26 बच्चों ने बोर्ड मेरिट प्राप्त की। स्कूल निदेशक सुरेंद्र नैन, बलिंद्र नैन, प्रिंसिपल कुलदीप नैन ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र अनमोल ने 474 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। समीर 464 अंक, यश ने 452 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान पाया है। बलिंद्र नैन ने बताया कि सिमरन ने 446 अंक, रमन ने 445, गौरव ने 441, रुपेश ने 436, अंकुश ने 431, अमर ने 427, कल्पना ने 427, प्रीति ने 426, अजय ने 423, रोहित ने 416, दिनेश ने 415, भतेरी ने 414, सिमरन ने 413, सकीना ने 413, संतोष ने 411, कुलविंदर ने 410, रोहित ने 408, अमरेंद्र ने 403, अमित ने 400 अंक पाए हैं।
सीबीएसई की परीक्षा में गांधी विद्या मंदिर के चैतन्य शर्मा प्रथम
फतेहाबाद। सीबीएसई से घोषित सेक्टर 12 स्थित गांधी विद्या मंदिर स्कूल की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 53 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। इनमें से 4 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 17 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। पूर्णांक 500 अंकों में से 483 अंक पाकर चैतन्य शर्मा सुपुत्र सुशील शर्मा प्रथम रहे। 463 अंक लेकर अविनाश सुपुत्र सुरेश कुमार द्वितीय और 460 अंक लेकर जयविंद्र तृतीय, 450 अंक पाकर महताली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अविनाश ने गणित और योगिता ने अंग्रेजी में 100 में से 100 प्राप्त किए। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने सभी बच्चों, उनके माता-पिता, अभिभावकों और अध्यापकगण को बधाई दी।