फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Along with rain, heil storm in 14 villages, wheat and mustard crops were destroyed.

Fatehabad News: बारिश के साथ 14 गांवों में पड़े ओले, बिछी गेहूं और सरसों की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Along with rain, heil storm in 14 villages, wheat and mustard crops were destroyed.
फतेहाबाद/समैन। फतेहाबाद जिले में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ 14 गांवों में ओले भी पड़े हैं, जिस कारण सरसों व गेहूं की फसल बिछ गई। टोहाना क्षेत्र के गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की अधिक आशंका है। जिले में शनिवार को 3.4 एमएम बारिश दर्ज गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 4 मार्च से मौसम खुश्क रहने की संभावना है और रविवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं बारिश के बाद हल्की ठंड का भी एहसास हुआ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर को तेज बारिश आरंभ हो गई, जिससे शहरी क्षेत्रों में हल्का जलभराव हो गया। वहीं मौसम में भी काफी बदलाव आ गया। हालांकि कुछ दूर हुई बारिश के बाद धूप निकल आई। गांव कन्हड़ी के किसान सतपाल सिंह, शमशेर, कर्मबीर, राजकुमार व गाजुवाला के किसान ओमप्रकाश ने बताया कि बारिश व ओले पड़ने से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ बारिश से गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गई है। जिन किसानों ने पिछले दो-तीन दिन पहले गेहूं की फसलों में सिंचाई की थी, उनमें ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसलों में बीस फीसदी से ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन


इन गांवों में पड़े ओले
फतेहाबाद के साथ लगते गांव बड़ोपल, धांगड़, एमपी रोही, किरढान, ढिंगसरा, ढांड, सालमखेड़ा, टोहाना के गांव गाजुवाला, कन्हड़ी, भीमेवाला, पिरथला, बलियावाला, कमालवाला व जमालपुर शेखां में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। गांवों में ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई। गांव धांगड़, एमपी रोही, गाजूवाला, कन्हड़ी, पिरथला, समैन में ओलावृष्टि से फसलों को अधिक नुकसान बताया गया है। वहीं टोहाना, फतेहाबाद, भूना, भट्टू कलां, जाखल व टोहाना में तेज बारिश तथा कुलां में बौछारें पड़ी हैं। जहां ओलावृष्टि नहीं हुई और बारिश हुई है, वहां पर फसलों को फायदा भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का करवाएंगे आकलन

जिले के कुछ गांवों में बारिश के साथ ओले पड़ने की सूचना मिली है। बारिश के साथ ओले पड़ने से गेहूं,सरसों व सब्जियों की लगभग सभी फसलों में नुकसान होगा। सरसों की फसल को अधिक नुकसान होगा। हालांकि ओले अधिक नहीं पड़े हैं। नुकसान का आकलन किया जाएगा।

-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
आज भी बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को भी बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 4 मार्च से मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
इन खंडों में हुई बारिश
टोहाना : 7 एमएम
भट्टू कलां : 3 एमएम

जाखल : 3 एमएम
फतेहाबाद : 2 एमएम
भूना : 2 एमएम

रतिया : 0 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed