फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of using substandard material in the road being built from Bara to Bhundwas at a cost of Rs 40 lakh

Fatehabad News: बाड़ा से भूंदड़वास तक 40 लाख की लागत से बनने वाले सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Allegations of using substandard material in the road being built from Bara to Bhundwas at a cost of Rs 40 lakh
रतिया उखड़ा हुआ रोड निर्माण कार्य ,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। गांव बाड़ा से भूंदड़वास तक करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री लगाई जाने का आरोप लगा शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की।
विज्ञापन

जिसके बाद कार्यकारी अभियंता योगेंद्र कुमार व कनिष्ठ अभियंता बक्शीश सिंह मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता पर ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। सरपंच गुरजीत सिंह, नंबरदार गुरुप्यार सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करीब सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सड़क के निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने घटिया और कम सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर शनिवार को जब ग्रामीणों को काम चलने के बारे में पता लगा तो वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बिना मिट्टी की सफाई किए उसके ऊपर ही तारकोल और बजरी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते सड़क बनते ही उखड़ रही है। ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। इस पर कार्यकारी अभियंता योगेंद्र कुमार ने ठेकेदार को काम बंद करने के निर्देश दिए है। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता के सामने ही कनिष्ठ अभियंता बक्शीश सिंह पर ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाए।
इस पर कनिष्ठ अभियंता बक्शीश सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में कमी है। इसे डिस्मेंटल करवाकर फिर से बनवाया जाएगा। ग्रामीणों ने अपने फोन में इसकी वीडियो भी बनाई और कहा कि जब तक सड़क को उखाड़ कर दोबारा से निर्माण कार्य नहीं करवाया जाता तब तक वह कार्य शुरू नहीं होने देंगे।

कनिष्ठ अभियंता बक्शीश सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कार्यकारी अभियंता और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। निर्माण कार्य की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया जाएगा। वही कार्यकारी अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटिया निर्माण कार्य की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, साथ ही आगामी आदेशों तक काम रुकवा दिया गया है। जब तक ग्रामीण संतुष्ट नहीं होते तब तक काम शुरू नहीं करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed