फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of assault on officer

बायो एनर्जी प्लांट के अधिकारी को पराली की गांठें बेचने वाले ठेकेदार व उसके सहयोगियों ने बेरहमी से पीटा

Wed, 04 Nov 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault on officer
बॉयो एनर्जी प्लांट डूल्ट के नमी जांच अधिकारी को मंगलवार देर सायं पराली की गांठें बेचने वाले ठेकेदार व उसके सहयोगियों ने बेरहमी से पीटा। प्लांट प्रभारी व सिक्योरिटी कर्मचारियों ने वजन कांटा रूम में छुप कर जान बचाई। हमलावरों ने वजन कांटा रूम को भी ईंट पत्थरों से नुकसान पहुंचाया। इस हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के जीएम योगेश कुमार व सहायक प्रबंधक अनुभव शर्मा मौके पर पहुंचे। उपरोक्त अधिकारियों ने थानाध्यक्ष को सूचना देकर गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनेेे की मांग की। उन्होंने कहा कि 220 करोड़ की लागत से बायो एनर्जी प्लांट लगाया जा रहा है अगर शुरुआती दौर में ही ऐसे गुंडा तत्व प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमला करेंगे तो वह कैसे सुरक्षित रहेंगे। पुलिस ने घायल नमी जांच अधिकारी नवदीप सिंह के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पराली की गांठों में 25 प्रतिशत नमी बताने पर भड़का ठेकेदार
प्लांट प्रभारी आशीष बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार देर शाम को सिंथला बस स्टैंड पर पराली की गांठों के स्टॉक सेंटर पर पराली खरीद कार्य चल रहा था। गांव डूल्ट के पराली विक्रेता ठेकेदार हरजिंदर सिंह कई ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी हुई गांठें लेकर पहुंचा। जब नमी जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने पराली को देखा तो उसमें 25 प्रतिशत से अधिक नमी थी। इसको लेकर हरजिंदर सिंह मौके पर ही नमी जांचने वाले प्लांट अधिकारी को गाली-गलौज करने लग गया। तैश में आकर ठेकेदार व उसके एक दर्जन से अधिक पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों ने अधिकारी की पीटाई कर दी। वहीं, जब प्लांट प्रभारी व सिक्योरिटी कर्मियों पर ईंटें बरसानी शुरू की तो उन्होंने वजन कांटा रूम में छुप कर जान बचाई।
विज्ञापन

हमले के बाद पराली की गांठें खरीदने का काम बंद
नमी जांच अधिकारी नवदीप पर हुए हमले के बाद पराली की गांठों की खरीद का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके कारण पराली भंडारण स्थल पर सैकड़ों वाहन पराली की गांठों से भरे हुए खड़े हैं जो खरीद बंद होने के कारण परेशान हैं परंतु प्लांट अधिकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक खरीद शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में एक लाख 20 हजार टन पराली खरीद होगी
कंपनी के महाप्रबंधक योगेश शर्मा ने बताया कि संयंत्र में विशेष मशीनें लगाई जाएंगी, जो धान की पराली को काटकर उसका गट्ठर बनाएगी ताकि पराली का पूरे साल भर के लिए भंडारण बनाया जा सके और संयंत्र चलता रहे। इस संयंत्र की क्षमता साल में एक लाख 20 हजार टन पराली को बायो एनर्जी में बदलने की होगी। संयंत्र से हर दिन अधिकतम 10 हजार मेगावाट बायो एनर्जी का उत्पादन होगा।

वायरल वीडियो में हमलावरों की कर रहे हैं पहचान: एसएचओ
इस संबंध में भूना थाना प्रभारी कपिल सिहाग का कहना है कि पराली स्टॉक प्लांट में नवदीप नामक अधिकारी के साथ मारपीट की गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वजन कांटा रूम पर ईंटों से हमला करने वाले हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस नवदीप के बयान पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed