{"_id":"685ee26b8e213df4040384f1","slug":"all-complaints-received-in-samadhan-camps-should-be-resolved-on-priority-basis-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136092-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समाधान शिविरों में मिलीं सभी शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समाधान शिविरों में मिलीं सभी शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं
Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं उपायुक्त मनदीप
फतेहाबाद। समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निपटान के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस से हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से संवाद किया।
उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उनका जल्द से जल्द से निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।
वीसी के उपरांत उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को शिकायतों के जल्द निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समाधान शिविरों की शिकायतों का शीघ्र निपटान कर उसकी सूचना बुधवार शाम तक उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए ताकि रिपोर्ट समय रहते मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सके। इस मौके पर एडीसी अनुराग ढालिया, डीएसपी संजय कुमार, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।