फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All claims of government regarding paddy purchase, lifting and payment proved to be failure: Bajrang Garg

सरकार के धान खरीद, उठान व भुगतान के सारे दावे फेल साबित हुए : बजरंग गर्ग

Sun, 20 Oct 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
All claims of government regarding paddy purchase, lifting and payment proved to be failure: Bajrang Garg
अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग।
फतेहाबाद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की थी कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर 10 अक्तूबर से किसान की धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने वादे के अनुसार धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदनी चाहिए। गर्ग ने कहा कि धान का एमएसपी 2320 रुपये है, लेकिन कम रेटों में बिक रही है। किसान अपनी धान बेचने के लिए एक महीने से मंडियों में धक्के खा रहा है। सरकार के धान खरीद, उठान व भुगतान के सभी दावे फेल साबित हुए हैं। सरकार को अपने वादे के अनुसार 72 घंटे में धान की खरीद, उठान व भुगतान करना चाहिए। इसके अलावा पराली की आग की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान को हैप्पी सीडर मशीनों पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देनी चाहिए और पराली की सरकारी खरीद करनी चाहिए। पराली गत्ता, प्लाईवुड फैक्टरी व गोशाला में भारी तादाद में उपयोग भी होती है। धान, गेहूं व बाजार पर आढ़तियों का कमीशन कम करने पर व्यापारियों में भारी नाराजगी है। 30 सालों से हर अनाज खरीद पर 2.5 प्रतिशत आढ़तियों को कमीशन मिलता आ रहा था जबकि 30 सालों में महंगाई तो कई गुणा बढ़ गई, लेकिन आढ़तियों की आढ़त बढ़ाने के बजाय सरकार ने आढ़त कई अनाज पर खत्म कर दी या कम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनाज मंडी प्रधान जगदीश जादू, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के जिला प्रधान सुरेंद्र मित्तल, रमेश नागपाल, श्याम सुंदर बंसल, मक्खन जिंदल, संदीप सिंगला, अजीत सिंह, बद्री प्रसाद गर्ग, अजय रोज, नेहा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed