{"_id":"684b0cdb61c5264ea30a9c96","slug":"aiims-project-for-drug-addicts-suffers-setback-atf-recruitment-cancelled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135376-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एटीएफ की भर्ती रद्द होने से नशाग्रस्त मरीजों के लिए एम्स के प्रोजेक्ट को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एटीएफ की भर्ती रद्द होने से नशाग्रस्त मरीजों के लिए एम्स के प्रोजेक्ट को झटका
Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में बना नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विभागसंवाद
फतेहाबाद। एटीएफ के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। कारण यह रहा कि 31 मार्च 2025 से पहले इसे पूरा करना था लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब सिविल सर्जन कार्यालय इसके लिए मुख्यालय से दोबारा अनुमति लेगा।
बता दें कि नशाग्रस्त युवाओं के उपचार के लिए एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी या व्यसन उपचार सुविधा केंद्र) के तहत टोहाना के नागरिक अस्पताल में पिछले साल केंद्र की शुरुआत की गई। ये प्रोजेक्ट एम्स का है और बजट भी वहीं से जारी होना है।
केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, काउंसलर और डाटा मैनेजर की भर्ती के लिए सिविल सर्जन कार्यालय, फतेहाबाद ने 13 अगस्त 2024 को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे थे। दस माह में भी भर्ती प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाने पर इसे अब रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं भर्ती रद्द होने पर करीब 98 उम्मीदवारों को भी झटका लगा है। विभाग द्वारा जारी किए गए पदों पर 98 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें मेडिकल ऑफिसर के लिए एक, काउंसलर के लिए 22, नर्स के लिए 44 और डाटा मैनेजर के लिए 31 आवेदन आए थे। भर्ती के लिए पिछले साल दिसंबर में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी हो गई, लेकिन फाइल अधिकारियों की टेबल पर पड़ी रही और 31 मार्च 2025 का समय बीत गया। हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से एनएचएम की वेबसाइट पर भर्ती रद्द करने के बारे में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
-
दो बार मांग गए आवेदन
एटीएफ में भर्ती को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से 13 अगस्त 2024 को आवेदन मांग गए। इसके बाद आचार संहिता लग गई और फिर 5 नवंबर को आवेदन मांगे गए। दिसंबर माह में उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। बताया जा रहा है कि स्थायी सिविल सर्जन न होने और फिर डीसी कार्यालय में फाइट अटकी रहने के कारण अनुबंध का समय बीत गया। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
-
स्टाफ न होने से भर्ती नहीं कर पा रहे चिकित्सक
टोहाना में खोले गए एटीएफ की क्षमता 10 बेड की है। लेकिन यहां मॉनिटरिंग के लिए डॉक्टर, स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री मैनेजर और काउंसलर न होने के चलते विशेषज्ञ भर्ती नहीं कर पा रहे है। हालांकि विशेषज्ञ हर माह 200 से ज्यादा मरीजों का ओपीडी में उपचार कर रहे हैं।
-
फतेहाबाद नशामुक्ति केंद्र पर लोड, लाइसेंस 10 बेड का
जिले में कहने को तीन नशामुक्ति केंद्र हैं। जिसमें फतेहाबाद, टोहाना और रतिया शामिल हैं, लेकिन मरीजों को भर्ती करने की सुविधा सिर्फ फतेहाबाद के नशामुक्ति केंद्र में है। यहां पर 10 बेड की क्षमता है। भर्ती होने के लिए मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम भी क्षमता से ज्यादा मरीजों की भर्ती से इन्कार कर चुके हैं।
-
नशा मुक्ति केंद्र फतेहाबाद में पिछले साल ओपीडी और दाखिल मरीजों की स्थिति
माह ओपीडी दाखिल मरीज
जनवरी 160 14
फरवरी 186 19
मार्च 153 17
अप्रैल 232 20
मई 206 20
जून 174 13
जुलाई 209 24
अगस्त 187 36
सितंबर 228 25
अक्तूबर 144 15
नवंबर 186 21
दिसंबर 166 20
-
टोहाना के नागरिक अस्पताल में एटीएफ में भर्ती प्रक्रिया मेरे ज्वाइन करने से पहले की है। भर्ती को नए सिरे से करने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी जा रही है। अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन