फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agreement reached between the Irrigation Department and farmers for the construction of a bridge over the Ghaggar River

Fatehabad News: घग्गर नदी पर पुल निर्माण के लिए नहरी विभाग व किसानों में बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached between the Irrigation Department and farmers for the construction of a bridge over the Ghaggar River
फतेहाबाद में घग्गर नदी पर बनाए जा रहे पुल को लेकर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए किसान। संवाद
जाखल। घग्गर नदी पर पुल निर्माण के लिए किसानों और प्रशासन के बीच शुक्रवार को वार्ता सफल रही। नहरी विभाग द्वारा घग्गर नदी के पुल के नीचे पत्थर, तार और मिट्टी डालकर बचाव कार्य किया जा रहा था। किसानों ने इसका विरोध किया क्योंकि उनका कहना था कि डाली जा रही सामग्री नदी के बहाव में बाधा उत्पन्न कर सकती है। किसानों ने प्रशासन से यह मांग की थी कि मिट्टी का काम थोड़ा पीछे किया जाए, ताकि पानी का बहाव सही तरीके से जारी रह सके।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय कुंडू किसानों के बीच पहुंचे और उनकी बातों को सुना। इसके बाद किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनी कि घग्गर नदी पर किया जा रहा बचाव कार्य किसानों की मांग के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता लाभ सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रशासन के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही और दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की। प्रशासन ने किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए पुल निर्माण कार्य को उनके सुझाव के अनुसार आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस सहमति के बाद अब पुल का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed