{"_id":"6009bc138ebc3e33617d97c4","slug":"agreement-on-chilli-excavtion-today-fatehabad-news-rtk5919457195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली खोदाई को लेकर सिंचाई विभाग और एजेंसी के बीच आज होगा एग्रीमेंट, नप से मांगे डेढ़ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली खोदाई को लेकर सिंचाई विभाग और एजेंसी के बीच आज होगा एग्रीमेंट, नप से मांगे डेढ़ करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ली झील के सुंदरीकरण को लेकर खोदाई का काम अब जल्द शुरू होने जा रहा है। सिंचाई विभाग और एजेंसी के बीच आज एग्रीमेंट होने जो रहा है। एग्रीमेंट के मुताबिक एजेंसी को छह माह के अंदर काम पूरा करना होगा। सिंचाई विभाग ने खोदाई के लिए टेंडर लगाया था जो कि हिसार की एजेंसी विशाल कॉपरेटिव सोसायटी को जारी हुआ है।
खोदाई पर करीब 1.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 19 फुट तक चिल्ली क्षेत्र की खोदाई होगी। इसके बाद नगर परिषद फुटपाथ बनाने का काम शुरू करेगा। सिंचाई विभाग ने खोदाई का खर्च नप से मांगा है। लेकिन नप ने अभी तक राशि सिंचाई विभाग के खाते में ट्रांसफर नहीं की है।
धिड़ माइनर से आएगा पानी : चिल्ली झील में बनाए जाने वाले टैंक में पानी भरने के लिए धिड़ माइनर से पानी की सप्लाई ली जाएगी। इसको लेकर सिंचाई विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। करीब इस पर 1.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
27 कनाल 7 मरले है जगह, 20 फुट चौड़े होंगे फुटपाथ
चिल्ली क्षेत्र की कुल जगह 27 कनाल 7 मरले है। इस पूरे क्षेत्र में चिल्ली झील बनेगी। झील के साथ-साथ पार्क भी बनेगा। झील के साइडों में 20-20 फुट चौड़े फुटपाथ बनेंगे।
तीन हजार मीटर पाइप पहुंचे : चिल्ली झील से बरसाती पानी निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग पाइप लाइन बिछाएगा। टेंडर का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। तीन हजार पाइप भी पहुंच गए है अभी चार हजार मीटर पाइप आनी बाकी है। जेई गिरीश के मुताबिक रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछेगी, औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। करीब 8.42 करोड़ रुपये से पाइप लाइन बिछाई जानी है इससे आधे शहर में बरसाती पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
चिल्ली झील के सुंदरीकरण को लेकर खोदाई के लिए एजेंसी के साथ शुक्रवार को एग्रीमेंट हो जाएगा। हिसार की एजेंसी को टेंडर जारी हुआ है और छह महीने में काम पूरा हो जाएगा। - बलराज सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग ।